[nextpage title=”Lalitpur Tornado” ]

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से कुछ ही दिनों पहले एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जो अभी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल ललितपुर के माताटीला बांध में एक बवंडर नजर आया था, लेकिन हैरानी वाली बात यह रही कि पानी के ऊपर बने इस बवंडर में बाँध का पानी ऊपर तो गया पर वापस नीचे नहीं आया। मौके पर मौजूद एक शख्स में अद्भुत घटना को अपने कैमरे में कैद किया। बवंडर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बाँध के ऊपर बने बवंडर में पानी को आसमान की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

अगले पृष्ठ पर देखिये वीडियो……

[/nextpage]

[nextpage title=”Lalitpur Tornado!!” ]

माताटीला बाँध में नजर आये इस बवंडर में बाँध का पानी बड़े पैमाने पर आसमान में खिंचता हुआ नजर आया। पानी को आसमान में गायब होने वाला यह घटनाक्रम काफी देर तक चला। पानी को आसमान की तरफ जाते देख लोग मौके पर मौजूद अचम्भे में पड़ गए। वीडियो सामने आने के बाद से यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें