Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

श्रीदेवी के बाद एक और मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के निधन से पूरे देश में हड़कंप मच गया था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि सिर्फ 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने इस दुनिया से विदाई ले ली थी। उनके अंतिम संस्कार में भी उनके फैंस और चाहने वालों का भारी हुजूम उमड़ा हुआ था। श्रीदेवी के जाने का दर्द लोगों के दिलों से गया भी नहीं था कि एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। ये खबर सामने आते ही पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है।

जारी है सितारों के निधन का सिलसिला :

श्रीदेवी के निधन के बाद से बॉलीवुड के लिए बुरा वक्त खत्म नहीं हो रहा है। मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हो गया था। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों के दिलों पर सालों तक राज करने वाली श्रीदेवी के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में हर कोई ग़मगीन हो गया था।

tv actress moumita saha

इसके अलावा बीते दिनों टीवी सीरियल इश्कबाज के प्रोड्यूसर ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा शम्मी आंटी के नाम से मशहूर नर्गिस का भी निधन हो गया था।

बंगाली अभिनेत्री ने की आत्महत्या :

मीडिया में चल रही रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस मौमिता साहा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, टीवी एक्ट्रेस मौमिता साहा ने पंखे से लटक कर आत्महत्या की है। स्थानीय पुलिस को उनका शव रीजेंट पार्क के अशोक नगर स्थित उनके घर में पंखे से लटका हुआ मिला है।

इस बात की सूचना पुलिस को तब मिली जब किराये पर रह रही इस अभिनेत्री के मकान मालिक ने पुलिस को फोन करके बुलाया। इसके बाद अंदर का नजर देखते ही सभी के होश उड़ गये। हालाँकि अभिनेत्री के आत्महत्या करने के पीछे के कारण का अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।

Related posts

लखनऊ महोत्सव में कौन लगवा रहा ‘मौत का कुंआ’?

Sudhir Kumar
8 years ago

Ind vs Aus : दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सस्ते में लौट गया विराट रथ!

Deepti Chaurasia
8 years ago

मुश्किल दौर से गुजर रही भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम

Namita
8 years ago
Exit mobile version