पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन भारत की मेजबानी में हो रहा है। यह आयोजन गुवाहाटी में छह अक्टूबर से शुरू होगा। बीते दिन फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का अधिकारिक अनावरण किया। इसका नाम ‘खेलियो’ रखा गया है।

फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत-

  • उल्लेखनीय है कि पहली बार भारत फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है।
  • बीते दिन फीफा अंडर-17 विश्व कप का अधिकारिक अनावरण किया गया।
  • इस मौके पर खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा, ‘यह भारत का अब तक का सबसे यादगार खेल प्रतियोगिता का शुभंकर होगा।’
  • उन्होंने कहा, ‘खेलियो युवा, उत्साह, जीवतं और देश का सही प्रतिनिधित्व करता है।’
  • बता दें कि ‘खेलियो’ चित्तीदार तेंदुआ है।’
  • यह मुख्य रूप से हिमालय के क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है।
  • खेलियो प्रजाति के संख्या इस समय 10,000 से भी कम है।
  • तेंदुए की यह प्रजाति खेल के प्रति विशिष्टता, जोश, शक्ति और दक्षता को दर्शाता है।
  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि खेलियो इस टूर्नामेंट के दौरान पूरे देश का दौर करेगा और सभी को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें: गुरु राम रहीम का दावा, ‘कोहली को बड़े स्कोर बनाना मैंने ही सिखाया’

यह भी पढ़ें: लगातार तीन टेस्ट पारियों में 600 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी इंडिया!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें