उत्तर प्रदेश में डेंगू के साथ ही अब वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है, जिसके तहत शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गयी थी।

यह भी पढ़ें: सपा की मुलायम संदेश यात्रा को आज सीएम करेंगे रवाना !

मंत्रियों ने अधिकारियों को लगाई फटकार:

  • डेंगू और वायरल से पीड़ितों की संख्या में इजाफा होने के चलते शुक्रवार को राजधानी में प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गयी थी।
  • जिसमें मंत्रियों ने अधिकारियों को जमकर फटकारा।
  • बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएमएस और अपर निदेशक स्तर के अधिकारियों को कमीशनखोर तक कह दिया गया।
  • इतना ही नहीं पीड़ितों के इलाज में लापरवाही बरतने पर एफआईआर तक दर्ज कराने की बात कही गयी।

50 फ़ीसदी अधिकारी कमीशनखोर:

  • समाजवादी पार्टी के समीक्षा बैठक राजधानी लखनऊ के एक होटल में आयोजित की गयी।
  • बैठक में स्वास्थ्य मंत्री शिवप्रताप सिंह यादव ने कहा कि, विभाग के 50 फ़ीसदी लोग कमीशनखोर हैं।
  • वहीँ उत्तर प्रदेश के दूर-दराज इलाकों के डॉक्टर तो बिना चढ़ावा लिए मरीजों को हाथ भी नहीं लगाते हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, अधिकारियों को चेतावनी दिए जाने के बावजूद वो नहीं सुधर रहे हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि, अस्पताल इलाज तो कर रहे हैं, लेकिन कुछ अस्पतालों में मरीजों के साथ लापरवाही बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें: सीएम अखिलेश ने विद्या बालन को बनाया ‘समाजवादी पेंशन योजना’ का ब्रांड एम्बेसडर!

केंद्र सरकार पर हमला:

  • बैठक में मौजूद मातृ एवं शिशु परिवार कल्याण राज्यमंत्री रविदास मेहरोत्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, केंद्र की तरफ से यूपी को बजट नहीं दिया जा रहा है।
  • राज्यमंत्री ने कहा कि, हमने 60 हजार मच्छरदानी मांगी गयी थी, लेकिन सिर्फ 8 हजार मच्छरदानी ही मिली हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, समय पर सारी व्यवस्था उपलब्ध होती तो डेंगू के मरीज ना बढ़ते।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें