Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

VIDEO: जब Sea Lion ने लड़की को अचानक समुद्र में खींच लिया

sea lion

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखते ही किसी भी आम इंसान के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो कनाडा का है जिमें दिखाया गया है कि एक बच्ची नाव के किनारे पर बैठी थी तभी अचानक समुद्री शेर आया और उसे अपने मुंह से पकड़कर पानी में ले गया। एक अंग्रेजी पत्रिका के अनुसार कनाडा के पश्चिमी तट पर बने डॉक पर लोग समुद्री जीवों को खाना खिलाकर उनकी हरकतों से मजे ले रहे थे। लोग समुद्री शेर को खाने का सामान दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल :

एक लड़की समुद्र के किनारे पर बैठी थी तभी समुद्री शेर पानी से निकला और लड़की को अपने जबड़े में जकड़कर उसे पानी में लेकर चला गया। यह देखते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। जैसे ही यह घटना हुई लोग एकदम से सन्न रह गए। वहां मौजूद एक आदमी ने हिम्मत की और बच्ची को बचाने के लिए समुद्र में कूद गया, और लड़की को समुद्री शेर के मुंह से बचाकर ऊपर ले आया।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=pMDtibc13fc&feature=youtu.be” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

ऊपरवाले का करिश्मा था कि इस हादसे में उस शख्स और लड़की दोनों में किसी को चोट नहीं आई। उस बहादुर शख्स ने लड़की को चीते की फुर्ती से पानी में कूदकर बचा लिया। इस वीडियो को अब तक 5,559,112 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालाँकि इस वीडियो की सत्यता के पुष्टि हमारे द्वारा नहीं की जाती है।

Related posts

लखनऊ: डीजीपी ओपी सिंह ने चलाया स्वच्छता अभियान

Praveen Singh
6 years ago

वीडियो: जब देखते ही देखते हवा में उछल गया ये ट्रॅक्टर और फिर…

Praveen Singh
7 years ago

UN ने यौन हिंसा के मामले में म्यांमार की सेना को ब्लैकलिस्ट में डाला

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version