[nextpage title=”wall picture connection with luck” ]

अक्सर लोग घर को सुंदर और सुसज्जित बनाने के लिए दीवार पर तस्वीर लगाते हैं। मगर क्या आपने कभी गौर किया है कि दीवार पर टंगी तस्वीर आपके लिए सुख, समृद्धि भी ला सकती है। अगर नहीं तो आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के अनुसार कि कैसे दीवार पर टंगी तस्वीरें आपके लिए किस्मत का दरवाजा खोल सकती हैं।

यह भी पढ़ें… वास्तुशास्त्र के अनुसार जानें सुबह क्या करें और क्या न करें…

[/nextpage]

[nextpage title=”wall picture connection with luck” ]

तस्वीर बदलेगी आपकी तकदीर:

  • घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर की दीवारों पर हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें लगाएं।
  • आप घर में घोड़ों और कुत्तों की तस्वीरें लगा सकते हैं, ये शक्ति और तरक्की दोनों प्रदान करते हैं।
  • घर में कभी भी हिंसक जानवरों की तस्वीरें ना लगाएं, ऐसी तस्वीरें इंसान के अंदर गुस्से को बढाती हैं
  • शयन कक्ष में फूलों की तस्वीरें लगानी चाहिए, इससे ताजगी और स्वास्थ्‍य बना रहता है।

यह भी पढ़ें…  हाथ का अंगूठा देख आप जान सकते हैं दूसरों का स्वाभाव!

पूजा के लिए ऐसी हो तस्‍वीर :

  • ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि घर में पूजा-उपासना के लिए चित्र लगाने से पहले भी कुछ बातों को ध्य़ान में रखना चाहिए।
  • पूजा के लिए घर में देवी-देवता या अपने गुरु का चित्र लगाएं।
  • ध्यान रखें कि ये चित्र जितने साफ़ और स्पष्ट होंगे, उतना ही अच्छा होगा।
  • इन चित्रों को पूजा स्थान या कार्य स्थल पर लगाना चाहिए, ये इतनी ऊंचाई पर होने चाहिए कि हमारे आंखों की सीधाई पर रहे।
  • एक साथ बहुत सारे चित्र पूजा के लिए नहीं लगाने चाहिए।
  • चित्र की रंग या आकृति ख़राब होने पर उसे बदल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें… घर में फैली नकारात्मक उर्जा को इस तरह बनाएं सकारात्मक!

इन तस्वीरों को लगाने से बचें :

  • घर के किसी भी कमरे में युद्ध या महाभारत की तस्वीर ना लगाएं।
  • साथ ही घर में बहते पानी या झरनों की तस्वीरें ना लगाएं, ये पैसों की हानि कराते हैं।
  • घर में आप काली तस्वीरों को जगह ना दें, क्योंकि ये निगेटिव एनर्जी को जन्म देती हैं।
  • किसी पिशाच या जादूगर की तस्वीर भी नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से घर में झगड़े होते हैं।

यह भी पढ़ें… वीडियो: महाभारत काल के वे 5 श्राप जिनका प्रभाव आज भी बना हुआ है!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें