कहते हैं कि अगर सुबह अच्छी हो तो दिन अच्छा होता है और अगर दिन अच्छा हो शाम भी अच्छी होती है लेकिन अगर सुबह ही अच्छी न हो तो पूरा दिन खराब बीतता है। आपकी सुबह और पूरा दिन न हो खराब इसके लिए आपको बताते हैं वास्तुशास्त्र से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिसका अनुसरण कर आप अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

सुबह-सुबह करें ये काम :

  • मनुष्य को सुबह उठते ही अपने हाथों की रेखाओं को देखकर देवताओं को याद करना चाहिए।
  • ऐसा करने से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि हमारी हथेली में लक्ष्मी का वास होता है।
  • अगर आप सुबह घर से बाहर निकलते हैं और आपको सफाई कर्मी दिखाई दे जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है
  • वहीं बाहर जाते समय अगर आपको गाय के दर्शन हो जाते हैं तो इसे भी शुभ माना जाता है।
  • सुबह उठने के बाद बच्चों के साथ समय गुजारें। इससे आपने सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि सुबह उठते कभी भी पांव को सीधे जमीन पर में नहीं रखना चाहिए।
  • जमीन पर पांव रखने से पहले धरती माता का स्पर्श करके माथे पर लगें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

सुबह-सुबह न करें ये काम :

  • वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि व्यक्ति को सुबह उठकर आईने में कभी नहीं देखना चाहिए।
  • सुबह उठकर आईने में देखने को अशुभ बताया गया है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • अगर आप किसी दूसरे का चेहरा देखते हैं तो आपमें दूसरे की ऊर्जा आती है।
  • कहा जाता है सुबह खाना खाने से पहले किसी गांव या पशु का नाम नहीं लेना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए अशुभ हो सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें