Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

लंदन में विजय माल्या जल्द करने जा रहे शादी

एक जमाने में देश के सबसे अमीर और आकर्षक शख्स रहे किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या इस अब भगौड़ा घोषित कर चुके है। भले उनकी जमानत हो चुकी है लेकिन इसका मतलव यह नही कि उनके खिलाफ केस कमज़ोर है। माल्या इस समय विदेश में रहकर अपने दिन काट रहे हैं और भारत सरकार उनके खिलाफ केस लड़ रही है। इस बीच विजय माल्या ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है। विजय माल्या की होने वाली दुल्हन का नाम यकीनन सभी को हैरान कर देगा।

लंदन में है विजय माल्या :

बीते साल विजय माल्या आर्थिक स्कैंडल में लिप्त होने के कारण लंदन भाग गए थे।

vijay mallya

इस समय भारत का कानून और बैंक संस्था एक साथ उसे वापस लाने में लगे हुए हैं। विजय माल्या जबसे लंदन में है, उसके साथ एक सीक्रेट लेडी भी नज़र आ रही है।

vijay mallya

मीडिया खबरों के मुताबिक, ये लेडी किंगफिशर एयरलाइंस में जॉब करती थी और बाद में माल्या ने उसे अपनी गर्लफ्रेंड बना लिया।

vijay mallya

2 मार्च 2016 को जब माल्या लंदन भागा था तो उसके साथ विमान में उसकी ये कथित गर्लफ्रेंड भी थी।

विजय माल्या ”पिंकी लालवानी” नाम की लड़की को काफी समय से डेट कर रहे और एक साथ में रह रहे है।

लंदन में केस की सुनवाई के समय उनकी गर्लफ्रेंड हमेशा उनके साथ बैठी थी|

2011 से साथ है पिंकी :

विजय माल्या के साथ उसकी गर्लफ्रेंड साल 2011 से साथ हैं। माल्या की कई पार्टियों में वो होस्ट करती नजर आयी हैं।

माल्‍या 2 मार्च 2016 को लंदन के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W122 से गया था जिसमें उसके साथ पिंकी भी थी।

माल्‍या और पिंकी के शादी करने की खबरें भी आ रही हैं। माल्‍या ने पिंकी लालवानी को अपनी किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी पर रखा था।

फिर बाद में दोनों के बीच दोस्‍ती हो गई। हालाँकि माल्या पहले से ही शादीशुदा है। उसकी पत्नी का नाम रेखा माल्या  है।

इसके बावजूद ”पिंकी लालवानी” उसे बेहद पसंद करती है।

Related posts

वीडियो: वो खौफनाक मंजर जब एक तेंदुआ गाँव में घुसकर लोगों पर हमले करने लगा

Kumar
9 years ago

8 नवंबर : जाने आज का राशिफल

Desk Reporter
7 years ago

चौरसिया के दावों को आईओए ने कहा ‘बकवास और गलत’

Namita
8 years ago
Exit mobile version