Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Special News

सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुआ विराट-जेनेलिया का वीडियो

virat kohli genelia d souza

virat kohli genelia d souza

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इटली में जाकर शादीसमारोह में शादी की थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर पर चल रही बातों पर विराम लग गया था। विराट के फैंस के लिए भी अनुष्का अब उनकी भाभी बन चुकी हैं। इस बीच विराट कोहली का एक महिला के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालाँकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ ऐसी है जो सभी को हैरान कर देगी।

जेनिलिया के साथ दिखाई दिए विराट कोहली :

भारतीय क्रिकेट क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल ये वीडियो साल 2010 का है, जब विराट टीम इंडिया के नए-नए सदस्य बने थे। कोहली ने एक फेमस वॉच और बैग कंपनी के लिए ऐड शूट किया था। इस ऐड में कोहली के साथ जेनेलिया भी थी। दोनों एक कमरे में पहुंचते हैं, जहां पर दोनों एक दूसरे को प्यार करना चाहते हैं, लेकिन उस कमरे में सीसीटीवी लगा होता है। ऐसे में जेनेलिया झट से बैग निकालती है, उसमें रखा सारा सामान उड़ेलकर सीसीटीवी कैमरे को ढ़क देती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

 

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=kDE-0fZKXbs&feature=youtu.be” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

अनुष्का नहीं थी पहली पसंद :

कहा जाता है कि विराट का पहली पसंद अनुष्का शर्मा नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस थी। ये हम नहीं कह रहे बल्कि विराट कोहली ने खुद ऐसा कहा था। कुछ साल पहले विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो जेनेलिया डिसूजा को पसंद करते हैं। विराट से रेपिड फायर राउंड में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि वो जेनेलिया को क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहेंगे, क्योंकि वो उन्हें बहुत क्यूट लगती है। एक समय था जब विराट का क्रश जेनेलिया पर ही था। हालांकि अब जेनेलिया ने रितेश देशमुख के साथ शादी कर ली है।

Related posts

बारिश के मौसम में ऐसे रखें आभूषणों का ख्याल!

Namita
8 years ago

वीडियो: कुछ भी कर सकती है भारतीय सेना!

Kumar
8 years ago

व्यंग: बात में वज़न ?

Krishnendra Rai
6 years ago
Exit mobile version