वीरेन्द्र सहवाग  क्रिकेट में जैसे अपने आक्रमक  और अलग अंदाज़  के लिए जाने जाते हैं वैसे ही उनके ट्वीट करने के अंदाज़ भी निराला ही रहता है|सहवाग ट्विट के अपने इस अलग अंदाज़ के कारण बहुत लोकप्रिय रहते हैं|

सहवाग का ट्वीट

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर ट्वीट करते हुए सहवाग  ने लिखा-आज कि सच्चाई ‘अगर कोई आप पर पत्थर फंके ,तो उसपर फूल फेंको , लेकिन गमले के साथ ‘|

सहवाग का गम्भीर बातों को भी बड़े ही मजाकिया अंदाज़ में कह जाने कि ये कला ही लोगो के बीच उन्हें लोकप्रिय बनाती है|

अख्तर के जन्मदिन पर वीरू ने ट्विटर पर उनका कुछ यूँ उड़ाया मजाक!

वीरेन्द्र सहवाग भारतीय टीम के सबसे आक्रामक सलामी बल्लेबाज़ रहे हैं |ओवर की पहली गेंद हो या आखरी सहवाग के बल्ला घुमाते ही गेंद सीमा रेखा के पार नज़र आती थी|बड़े-बड़े दिग्गज गेंदबाज़ों को सीमा रेखा पार की राह दिखाने वाले सहवाग का अपना ही एक अलग और निराला अंदाज़ रहा है|सहवाग के क्रिकेट से संन्यास लेने बाद उनके प्रशंसकों को उनकी कमी ज़रूर महसूस होती रही है|लेकिन सहवाग अपने ट्वीट के माध्यम से अपने प्रशंसकों के बीच फिर लोकप्रिय बनाए रहते हैं है|

केजरीवाल के जन्मदिन पर सहवाग ने दी अलग तरीके से बधाई !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें