पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आपने स्टेडियम के अंदर मैच जीतने के लिए, दौड़ते-भागते व घुटने के बल आते देखा होगा परन्तु इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी एक मैदान में घुटने टेकते हुए देखे जा रहे हैं लेकिन वह इस बार मैच जीतने व गेंद के लिए नहीं बल्कि प्यारी बेटी ज़ीवा के साथ घुटने के बल रेस लगा रहे हैं।

बेटी जीवा का पीछा करते धोनी:

  • 14 फरवरी को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।
  • जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
  • इस वीडियो में ज़ीवा घुटनों के बल चल रही हैं और धोनी उनका नकल करते हुए पीछा कर रहे हैं।
  • वीडियो आने के बाद यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
  • आपको बता दें कि धोनी हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए देहरादून में थे।

धोनी से जुड़ी बातें:

  • भारतीय कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट मैच से संन्यास ले लिया है।
  • हाल ही में हुई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले धोनी ने कप्तानी को भी अलविदा कह दिया।
  • अब वह सिर्फ वनडे और टी-20 के लिए ही टीम में उपलब्ध रहते हैं।
  • यही कारण है कि धोनी को अब अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है।

 

https://www.instagram.com/p/BQf1PE9h9Jj/

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें