[nextpage title=”viral” ]

दुनिया भर में पौधों को जीवन रक्षक माना जाता है और लगातार सभी को आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ो को लगाने पर जोर दिया जाता है। पेड़ो को लगाने से असल में हमारा ही फायदा होता है क्योंकि विज्ञान के अनुसार पेड़ कार्बन डाई ऑक्साइड को लेकर ऑक्सिजन छोड़ते है। मानव भी ऑक्सीजन ग्रहण करता है और कार्बन डाई ऑक्साइड छोड़ता है जिस कारण इंसान और प्रकृति के बीच एक मजबूत रिश्ता बन चुका है। मगर भारत में ही एक ऐसा पेड़ (vvip tree) भी है जिसकी निगरानी में लगातार सुरक्षा गार्ड खड़े रहते है।

ये भी पढ़ें, तस्वीरें: एक चिड़िया की नजर से देखें ‘बनारस’ की खूबसूरती!

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

मध्यप्रदेश में है ये पेड़ (vvip tree) :

  • दुनिया भर में लोगो से पेड़ो को बचाने की बात कही जाती रही है।
  • मगर शायद किसी ने एक ख़ास पेड़ के लिए सुरक्षा गार्ड को तैनात नहीं देखा होगा।
  • भारत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सलामतपुर की पहाड़ी पर ये अद्भुत पेड़ लगा हुआ है।
  • इस ख़ास पेड़ की निगरानी के लिए 24 घंटे सुरक्षा गार्ड यहाँ उपलब्ध रहते है।
  • यही नहीं, इसी पानी देने के लिए एक पानी का टैंकर भी हमेशा यहाँ खड़ा रहता है।

ये भी पढ़ें, भारत का ये ‘पेड़’ किंग कोबरा से भी ज्यादा जहरीला है!

  • लगभग 100 एकड़ की पहाड़ी पर लोही की जाली में के अंदर इस पेड़ को रखा गया है।
  • इस पेड़ को साल 2012 में श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने लगाया था।
  • इसी कारण बौद्ध धर्म के अनुयायियों में भी इसका ख़ास महत्त्व बना हुआ है।

vvip tree

  • कहते है कि महात्मा बुद्ध ने इसी पेड़ के नीचे जीवन का ज्ञान प्राप्त किया था।
  • इसी कारण इसके एक पत्ते के सूखने पर भी प्रशासन उपाय करने लगता है।

ये भी पढ़ें, बाहर से वीरान नजर आ रहा ये ‘द्वीप’, लेकिन अंदर से है स्वर्ग जैसा!

  • इस ख़ास पेड़ को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक भी देखने आते रहते है।
  • साथ ही राज्य सरकार द्वारा पेड़ के रख-रखाव में भी लाखो रूपये खर्च किये जाते है।
  • ये वही मध्य प्रदेश है जहाँ पर बीते दिनों कई किसानो ने आत्महत्या कर ली थी।

vvip tree

 

  • उसी जगह एक पेड़ के लिए सरकार द्वारा लाखो रूपये खर्च करना क्या सही है।
  • मगर इस भारत देश में कोई भी इस मुद्दे पर सवाल नहीं उठाना चाहता है।

ये भी पढ़ें, विशेष: भारत के इस तालाब में ताली बजाने से निकलता है ‘गर्म पानी’!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें