सोशल मीडिया और व्हॉट्सऐप ग्रुप्स पर भ्रामक खबरें फैलाने वाले खिलाफ और अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। वाराणसी के डीएम और एसएसपी ने संयुक्त बयान जारी किया है। जिसमें डीएम और एसएसपी ने आदेश जारी कर हिदायत देते हुए सोशल मीडिया और व्हॉट्सऐप पर ग्रुप चलाने वाले एडमिन सचेत किया है।

व्हॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन हो जाएं सचेत :

  • 19 अप्रैल को वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्रा और एसएसपी नितिन तिवारी ने यह आदेश दिया है।
  • आदेश में कहा कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
  • साथ ही कहा कि स्वतंत्रता के साथ ही जिम्मेदारी भी आवश्यक है।
  • लेकिन अगर किसी ग्रुप में किसी भी प्रकार की भ्रामक, गलत तथ्य या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट मिली,
  • तो संबंधित व्यक्ति के साथ ग्रुप एडमिन पर FIR दर्ज कर उसे जेल भेजा जा सकता है।

कई लोग फैला रहे हैं अफवाह :

  • रोजाना सोशल मीडिया पर न्यूज ग्रुप और अन्य नामों के ग्रुप में कभी ऐसे समाचार या तथ्य भेजे जा रहे हैं।
  • सत्यता प्रमाणित नहीं होने के बावजूद ये मैसेज सीधे तोड़-मरोड़, कट-पेस्ट या फॉरवर्ड किए जा रहे हैं।
  • ग्रुप का कोई सदस्य जो गलत बयानी या बिना पुष्टि के समाचार फैला रहा है।
  • ऐसे लोग जो अफवाह या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले पोस्ट कर रहे हैं।
  • ग्रुप एडमिन को तत्काल उसका खंडन कर उस सदस्य को ग्रुप से हटाना चाहिए।
  • नहीं तो किसी दिन किसी के गलत खबर के कारण ग्रुप एडमिन को हवालात जाना पर सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें