उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में त्रिशला फाउंडेशन एवं दिव्यांग क्रिकेट एकादश की ओर से पहली बार दो दिवसीय व्हीलचेयर क्रिकेट का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली की टीमों ने लिया भाग:

  • सूबे के इलाहाबाद में पहली बार दो दिवसीय व्हीलचेयर क्रिकेट का आयोजन किया गया।
  • जो 27-28 जून तक चलेगा।
  • यह कार्यक्रम त्रिशला फाउंडेशन और दिव्यांग क्रिकेट एकादश की ओर से आयोजित किया गया।
  • इस आयोजन का उद्घाटन कांग्रेस अनुग्रह नारायण सिंह और डॉ० जे.के. जैन ने किया।
  • इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली की टीमों ने भाग लिया है।
  • दिव्यांग क्रिकेट एकादश ने भारत में व्हीलचेयर क्रिकेट की शुरुआत 3 दिसम्बर 2015 को विश्व दिव्यांग दिवस से की थी।
  • त्रिशला फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ० जे.के जैन ने अपनी संस्था के बारे में बताया कि, शारीरिक रूप से अक्षम और सेरेब्रल पॉलिसी के इलाज के लिए समर्पित संस्था है।

उत्तर प्रदेश बनाम दिल्ली एकादश:

  • सूबे के इलाहाबाद में दो दिवसीय व्हीलचेयर क्रिकेट का आयोजन किया गया है।
  • जिसके तहत पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश और दिल्ली एकादश के बीच खेला गया।
  • दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 99 रन बनाये, जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम मात्र 55 रन ही बना सकी।
  • दिल्ली ने यह मैच 4 रन से जीता।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें