पहले जब सिर के बाल सफेद होते थे, तो लोग इसे बढ़ती उम्र का इशारा मानते थे लेकिन आज-कल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होते जा रहे हैं। क्या वजह है कम उम्र में बाल सफेद होने का, आइए जानते हैं उन कारणों को, जिसके कारण बाल सफेद हो रहे हैं।

बदलती दिनचर्या :

  • आज-कल बाल सफेद होने के कई कारणों में एक बदलती दिनचर्या भी है।
  • जैसे बालों की ठीक तरह से देखभाल ना करना, लंबे समय तक धूल-मिट्टी वाली जगहों पर रहना।
  • साथ ही पूरी नींद ना लेना भी बालों के सफेद होने का मुख्य कारण होते हैं।

आनुवांशिकता :

  • अगर आपके माता-पिता के बाल कम उम्र में सफेद हुए हैं तो आपके बाल सफेद होने के पीछे ये कारण हो सकते हैं।
  • बालों का जल्दी सफेद होना जेनेटिक भी हो सकता है।
  • जीन और क्रोमोजोम की वजह से परिवार में यह सिलसिला चला आता है।

तनाव :

  • व्यस्त जीवन की वजह से तनाव होता है और इस कारण आप खुद के बारे में सोचना भूल जाते हैं।
  • तनाव आपके बाल के सफेद होने का बड़ा कारण हो सकता है।
  • शराब और जंक फूड का अत्यधिक सेवन करने के कारण भी बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं।
  • इसलिए आप खुद को इन सारी चीजों से जितना हो सके दूर रखने की कोशिश करें।

थायरॉइड के कारण :

  • थायरॉइड एक तरह की ग्रंथि है जिसके बढ़ने के कारण शरीर का मेटाबॉलिज़्म कम हो जाता है।
  • टी3 और टी4 को थायरॉइड का प्रमुख हार्मोन माना जाता है।
  • इन हार्मोंस के साइड इफेक्ट के कारण भी आपके बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं।

मेलेनिन :

  • मेलानोसाइट कोशिकाओं द्वारा निर्मित पिगमेंट मेलेनिन कहलाता है।
  • यह त्वचा, बालों और आंखों को रंग प्रदान करता है।
  • जिन लोगों में मेलेनिन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है,
  • उनके बालों का रंग काला होता जिन लोगों में इसकी मात्रा कम होने लगती है,
  • उनके बालों का रंग सफेद होने लगता है।

आहार की कमी :

  • शरीर के बहुत सारे अंग ऐसे होते हैं जिसे अच्छे और पौष्टिक आहार की जरूरत होती है, जैसे विटामिन, मिनरल और प्रोटीन।
  • अगर आपके आहार में इन चीज़ों की कमी होती है तो बाल का सफेद होना और गिरना लाजमी है।
  • बालों को सफेद होने से बचाना है, तो आप अपने आहार में सभी जरुरी चीजें शामिल करें।
  • अंडा, दूध, दही और फल अपने आहार में शामिल करना मददगार हो सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें