अगर आप अपने किचन में खाना बना रहे हो और अचानक से आपको कुछ अजीबों गरीब आवाजें सुनने को मिलती हैं तो क्‍या होगा। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक महिला अपने घर में हमेशा की तरह खाना बना रही थीं लेकिन उसे अचानक से कुछ आवाज सुनाई देने लगी जिससे उसका ध्‍यान भटका। ये घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले में घटी जहां महिला को जब इस तरह की आवाजें सुनाई दी तो उसने सिलेंडर पलट कर देखा तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए थे।

सिलेंडर के पीछे छिपा था साँप :

महिला ने जैसे ही सिलेंडर को पलट कर देखा तो उसके होश उस गए। सिलेंडर के पीछे एक जिंदा सांप निकला जिसे देखते ही उसकी चीख निकल गई। वैसे सुनने में तो ये साधारण सी बात है लेकिन सिलेंडर के नीचे सांप निकलने से वहां हड‍़कंप मच गया।

inside gas cylinder

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के करजा गांव में एक महिला अपनी रसोई में खाना बना रही थी। तभी उसे कुछ सरसराने की आवाज सुनाई दी। उस समय महिला ने ध्‍यान नहीं दिया लेकिन जब दुबारा ये आवाज सुनने को मिली तो महिला को लगा कि सिलेंडर लीक हो रहा है। उसने गैस की पाइप और वाल्व इत्यादि सब चेक किया लेकिन लीकेज कहीं नहीं हो रही थी।

inside gas cylinder

सब चेक करने के बाद भी ये आवाज सुनाई दी तो उसने गौर किया तो उसे लगा कि ये आवाज सिलेंडर के नीचे से आ रही है। महिला ने जैसे ही सिलेंडर पलटा, उसके अंदर सांप देखकर वो चीख पड़ी। दरअसल आपको बता दें कि सिलेंडर के पेंदे में खतरनाक कोबरा सांप छुपा बैठा था। सिलेंडर के छोटे से पेंदे में आखिर ये सांप घुस कैसे आया किसी की समझ में नहीं आया।

inside gas cylinder

उसके बाद स्थानीय लोगों ने बेहद मुश्किल से उस सांप को जैसे-तैसे करके सिलेंडर के पेंदे में संपेरे की मदद से बाहर निकाला। सिलेंडर में बुरी तरह फंस जाने के कारण सांप भी लगभग अधमरा हो गया था। बाद में संपेरे ने उसे जंगल में छोड़ दिया। लोगों का कहना है कि जिस गैस एजेंसी से सिलेंडर सप्लाई किया गया, वहां कच्ची और खुली जमीन है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें