एक तरफ आज जहां दुनिया की आधी आबादी नई-नई टेक्नोलॉजी के पीछे पागल हुई दिखाई देती है। कोई नया फोन लॉन्च हुआ नही कि उनके हाथों में आ जाता है। मगर इस दुनिया में एक ऐसे भी व्यक्ति हैं, जिनका नाम दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल है। वो खुद Apple कंपनी के शेयरहोल्डर हैं इसके बावजूद वह iPhone कौन कहे कहे वह कोई स्मार्टफोन तक उपयोग नही करते हैं।

वॉरेन बफेट नहीं उपयोग करते स्मार्टफोन :

  • दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल शख्स का नाम वॉरेन बफेट है जो कि बर्कशायर हैथवे कंपनी के चेयरमैन हैं।
  • वॉरेन बफेट ऐपल में शेयरहोल्डर हैं उसके बावजूद वो ना ही आईफओन यूज करते हैं और ना ही कोई स्मार्टफोन।
  • वॉरेन आज भी पुराना फ्लिप फोन का उपयोग करते हैं।

स्मार्टफोन साथ ना रखने की वजह है खास :

  • वॉरेन का कहना है-वो तब तक कोई चीज नहीं फेंकते जब तक वो उसे 20-25 साल तक ना रख लें।
  • उन्होंने 2013 में CNN को एक इंटरव्यू दिया था।
  • जिसमें उन्होंने अपना नोकिया फ्लिप फोन दिखाते हुए गर्व से कहा था, ‘यह अलक्जेंडर ग्राहम बेल ने मुझे दिया था।’
  • वॉरेन बफेट का लंबे समय तक चीजों से जुड़े रहने की आदत उनकी बाजार की समझ की वजह से है।
  • उनका मानना है कि किसी भी स्टॉक को तब तक नहीं खरीदना चाहिए जब तक आप उसे 10 साल तक रखना ना चाहें।

ई-मेल का भी उपयोग नहीं करते :

  • आज जहां सूचना और प्रद्योगिकी की दौर में हर कोई ई-मेल का उपयोग कर रहा है।
  • वहीं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति वॉरेन बफेट ई-मेल का भी उपयोग नहीं करते हैं।
  • उन्होंने आज तक मात्र एक ही ई-मेल भेजा है।
  • कुछ लोगों को लगता है कि वॉरेन नई तकनीकी से डरते हैं इसलिए ऐसा करते हैं।
  • लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, वॉरेन बफेट अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहते हैं

सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं वॉरेन :

  • विश्व के दूसरे सबसे धनी इंसान होने के बाद भी वॉरेन आज भी वैसा ही जीवन व्यतीत करते हैं जैसा कि उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की थी।
  • वो आज भी ओमाहा में स्थित अपने तीन बेडरूम वाले छोटे से घर में रहते हैं।
  • जिसे उन्होंने 1958 में खरीदा था।
  • एक इन्वेस्टर के रूप में वॉरेन बफेट की विश्वसनीयता काफी ज्यादा है।
  • उनकी बातों को लोग काफी गंभीरता से लेते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं।
  • वॉरेन ट्रेंड फॉलो नहीं करते बल्कि अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीते हैं और खुड ट्रेंड को मोड़ देते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें