12 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रूज शिप को डिलीवर कर दिया गया। इसका नाम ‘हारमनी ऑफ़ द सीज’ है और इस शिप की ऊंचाई एफिल टावर से भी ज्यादा है। डिलीवरी से पहले इसे भव्य आयोजन के तहत पेरिस में दिखाया गया।

Harmony Of The Seas
Harmony Of The Seas

दुनिया का सबसे महँगा क्रूज:

  • 12 मई को दुनिया के सबसे बड़े क्रूज शिप ‘हारमनी ऑफ़ द सीज’ को डिलीवर कर दिया गया।
  • इस विशालकाय शिप को बनाने में करीब 2500 वर्कर्स और करीब 1 करोड़ घंटे का समय लगा है।
  • इस शिप को एसटीएक्स ने बनाया है और इसका निर्माण सितम्बर 2013 में शुरू किया गया था।
  • इस शिप को रॉयल कैरेबियन क्रूजेस लिमिटेड नाम की अमेरिकी कंपनी के लिए बनाया गया है।
  • आरआरसीएल के मुताबिक यह न सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा शिप है, बल्कि दुनिया का सबसे महँगा शिप भी है।
  • इस शिप की कुल लागत 1.5 बिलियन है।
  • इसमें क्लाविंग वाल, रोप स्लाइड, मिनी गोल्फ, कैसिनो और 1400 सीटों वाला एक थिएटर भी है।
  • इसके अलावा बायोनिक बार में पैसेंजर्स को दो रोबोट बारटेंडर ड्रिंक पिलायेंगे।

खूबियाँ:

  • ये शिप देखने में एक शहर जैसा लगता है, यह शिप 16 मंजिलों का है।
  • इसमें एक बार में 8500 यात्री यात्रा कर सकते हैं।
  • जिसमे करीब 6360 पैसेंजर्स और 2100 क्रू मेम्बर्स शामिल हैं।
  • यह शिप 362 मीटर लम्बा और एफिल टावर की ऊंचाई से 62 मीटर ज्यादा है।
  • शिप की चौड़ाई 66 मीटर है।
  • इस शिप की अधिकतम रफ़्तार 22 नॉट या 40 किमी/घंटे की है।
  • साथ ही यह शिप अपनी कैटगरी के दो सबसे बड़े शिप से तुलनात्मक स्तर पर 20 फीसदी कम कार्बनडाईऑक्साइड का उत्सर्जन करता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें