पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग मामले की सीबीआई जांच जारी है। सीबीआई ने इस मामले में नरसिंह यादव का बयान दर्ज किया है। नरसिंह यादव ने बयान में उम्मीद जताई है कि वो जल्द ही रेसलिंग मैट पर वापसी करेंगे।

डोप टेस्ट में दो बार पॉजिटिव पाए गए थे नरसिंह यादव-

  • पहलवान नरसिंह यादव डोप टेस्ट में दो बार पॉजिटिव पाए गए थे।
  • हरियाणा सरकार ने इस विवादित मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।
  • मामला सौंपे जाने के बाद सीबीआई ने केस दर्ज किया था, लेकिन नरसिंह का बयान दर्ज नहीं हुआ था।
  • माना जा रहा है कि नरसिंह का बयान दर्ज होने के बाद जांच में तेजी आएगी।
  • नरसिंह यादव ने अपने बयान में कहा, ‘उम्मीद करता हूँ कि मैं जल्द ही रेसलिंग मैट पर वापस लौटूंगा।’

प्रतिबंधित पदार्थ ले जाने का लगा था आरोप-

  • नरसिंह यादव के खिलाफ जुलाई में डोपिंग का खुलासा हुआ था।
  • उन पर प्रतिबंधित पदार्थ ले जाने के आरोप लगे थे।
  • इस पर नरसिंह यादव ने कहा था कि सोनीपत स्थित साई के सेंटर के हॉस्टल में उनके खिलाफ साजिश हुई है।
  • उनके अनुसार उनके खाने में प्रतिबंधित पदार्थ मिलाया गया।
  • हालांकि नाडा के पास चली लंबी सुनवाई में उन्हें क्लीनचिट मिल गई थी।
  • लेकिन मामला वाडा के पास जाने के बाद खेल पंचाट में उनकी दलील खारिज कर दी गई और उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें