रियो ओलंपिक 2016 में भारत के कांस्य पदक दिलाने वाली महिला रेसलर साक्षी मलिक 2 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। उनकी शादी रोहतक में होगी जहां खेल जगत की हस्तियां, राजनेता और वीआईपी शामिल होंगे।

छप चुकें हैं शादी के कार्ड-

  • साक्षी मलिक की शादी उनके बचपन के दोस्त और रेसलर सत्यव्रत कादियान से होगी।
  • साक्षी मलिक मूल रूप से रोहतक के मोखरा गांव की रहने वाली हैं।
  • यही पर उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं हैं।
  • साक्षी की शादी की रस्में नांदल भवन में होंगी।

बीते साल अक्टूबर में हुई थी साक्षी की सगाई-

sakshi-engagement

  • 16 अक्टूबर को साक्षी ने अपने बचपन के दोस्त और रेसलर सत्यव्रत से सगाई की थी।
  • हरियाणा के रोहतक में दोनों की सगाई बेहद सादे तरीके से की गई थी।
  • हरियाणवी परंपरा के अनुसार साक्षी व सत्यव्रत की सगाई हुई थी।
  • कार्यक्रम के दौरान न तो कोई वीआईपी बुलाया गया और न ही कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था।
  • साक्षी मालिक और सत्यव्रत कादियान कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।

यह भी पढ़ें: चैलेंज कप ऑफ़ एशिया में भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने दिखाया अपना दमखम

यह भी पढ़ें: विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियन तजमुल इस्लाम कर रहीं एक इंडोर अकादमी की मांग

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें