देश में भीषण गर्मी दस्तक दे चुकीं है। इसके लिए लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने सभी को भीषण गर्मी की शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया पर योगेश्वर दत्त का भेजा हुआ एक पोस्ट लोगों को गर्मी की शुभकामनाएं दे रहा है।

योगेश्वर दत्त दे रहे भीषण-गर्मी की बधाई-

  • 34 वर्षीया योगेश्वर दत्त ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डाला है।
  • इस पोस्ट में वो भीषण-गर्मी की शुभकामनाएं दी है।

  • उन्होंने लिखा, ‘आम, नीम,पीपल और बरगद के पेड़ काटकर घर में मनी प्लांट लगाने वाली मानव-जाति को *भीषण गर्मी की शुभ कामना*।’
  • गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है और पेड़ जैसे-जैसे कम होते जा रहे है वैसे-वैसे पारा बढ़ता ही जाता है।
  • बता दें कि योगेश्वर दत्त भारत के फ्रीस्टाइल पहलवान है।
  • 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, उन्होंने 60 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक जीता था।
  • उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से 2013 में सम्मानित किया गया।
  • 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  • भारत सरकार द्वारा योगेश्वर दत्त को 2012 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

 

यह भी पढ़ें: साक्षी मलिक ने लगाई सत्यव्रत कादियान के नाम की मेहँदी!

यह भी पढ़ें: एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप नहीं शामिल होगा कोई ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें