2012 में हुए लंदन ओलंपिक खेलों में योगेश्वर दत्त ने पहलवानी में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। परन्तु अब खबर आ रही है कि जल्द ही उनका यह पदक सोने के पदक में बदल सकता है।

पिछले दिनों ही कांस्य से हुआ था रजत :

  • लंदन के ओलंपिक खेलों में पहलवानी में कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर का पदक कुछ दिन पहले ही रजत में बदला है।
  • लंदन ओलंपिक में रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव से मुकाबले में हारकर योगेश्वर को कांस्य पदक मिला था।
  • कुछ दिनों पहले ही रूसी पहलवान का डोप टेस्ट किया गया जिसमें वह पॉजीटिव पाया गया था।
  • रूसी पहलवान की 2013 में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।
  • जिसके बाद योगेश्वर के पदक को कांस्य से रजत कर दिया गया था।

हरियाणा: मानेसर प्लॉट आवंटन केस में पूर्व सीएम हुड्डा के ठिकानों पर CBI की रेड!

  • परन्तु सूत्रों से खबर है कि योगेश्वर का अब रजत पदक जल्द ही स्वर्ण में तब्दील होने वाला है।
  • लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल विजेता पहलवान तोघ्रुल एसग्रोव के सैंपल को भी वाडा ने पॉजिटीव पाया हैं।
  • इस घटना के बाद पूरी उम्मीद है कि योगेश्वर अब भारत की तरफ से दूसरे स्वर्ण पदक विजेता हो जाएँगे।
  • आपको बता दें कि ओलंपिक में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा हैं।

‘तृणमूल कांग्रेस’ को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें