वैज्ञानिको ने एक अध्ययन में यह पता लगाया है कि कैसे चलने पर पता चलता है कि आप कितने गुस्से में हो। आपकी चाल ही आपको ये बताएगी कि आप कितने गुस्से  में हो। यूके के पोर्ट्समाउथ युनिवर्सिटी के वैज्ञानिको ने इंसान की चाल का अध्ययन किया है, जिससे वे ये पता लगा पाए है कि वो इंसान कितने गुस्से में है।

कैसे पता करें गुस्सा :

  • शोधकर्ताओं ने 29 लोगो पर अध्ययन किया था।
  • इन वैज्ञानिको ने लोगो की नैचुरल स्पीड पर रिसर्च की है।
  • जब कोई इंसान ज्यादा गुस्से में होता है तो उसकी चाल बहुत तेज़ हो जाती है।
  • इनके अध्ययन में पता चलता है कि जब कोई इंसान ज्यादा गुस्सा होता है तो उसके ऊपर का हिस्सा और निचला हिस्सा चलने पर ज्यादा हिलता है।
  • हर एक इंसान में मूवमेंट होती है जिससे उसके हाव भाव के बारे में पता चलता है।
  • ठीक उसी प्रकार व्यक्ति की चाल से उसके गुस्से का भी पता लगाया जा सकता है।

खानपान में कुछ बदलावों से दूर होगा “तनाव”!

व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता लगाने के लिए किया गया परिक्षण :

  • शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों के व्यक्तित्व का पता लगाने के लिए एक ‘बिग फाइव’ नाम का टेस्ट भी लिया।
  • जिससे उन्हें उन लोगो के व्यक्तित्व के बारे में पता चल सके।
  • और ये भी पता चल सके कि व्यक्ति कैसे मूवमेंट करता है।
  • कैसे चीजों को महसूस करता है।
  • कैसे वो किसी के बारे में सोचता है।
  • एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से कैसा व्यवहार करता है।
  • ‘मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी’ से ही लोगो के मूवमेंट का पता लगाया गया है।
  • बताया गया है कि कैसे व्यक्ति के चलने से उसके बारे में पता लगाया जा सकता है।
  • वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि व्यक्ति के चलने के तरीके से उसके व्यक्तित्व का पता चल सकता है।
  • इसीलिए व्यक्ति की चाल से उसके गुस्से का भी पता लग सकता है।

‘मैगी’ के बाद अब ‘ब्रेड’ हुआ जाँच में फेल, कई जानलेवा बीमारियों की जड़ है ब्रेड

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें