उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पाला बदलने का खेल जोरों पर चल रहा है। बहुजन समाज पार्टी के  4 विधायकों ने आज यहां बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

  • बसपा विधायक महावीर राणा, रोशन लाल वर्मा,रोमी साहनी, ओम कुमार नहटौर बीजेपी में शामिल हो गयें हैं।
  • इस सभी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने आज पार्टी मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
  • पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर चारों विधायकों ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

धमाकेदार एंट्री के साथ भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य

भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षियों पर बोला हमलाः

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने खनन मंत्रीगायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी को नाटक बताया।
  • केशव ने कहा कि प्रदेश में गुण्डागर्दी अपने चरम है।
  • अखिलेश सरकार ने अपना दल विधायक पर हुए हमले में अब तक कोई कारवाही नहीं किया।
  • सपा सरकार गुण्डे और माफियाओं को संरक्षण दे रही है।
  • केशव मौर्य ने कहा कि यहां सपा और बसपा में मिलीभगत है।
  • वहीं मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सिर्फ केंद्र को कोस रही हैं।
  • इस दौरान केशव ने कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार बोला और राहुल को वोटकटवा की संज्ञा दे दी।
  • बाबा साहेब पर आजम की टिप्पणी पर केशव ने कार्रवाई की मांग की।
  • उन्होने कहा कि आजम खां के बयान के विरोध में बीजेपी धरना-प्रदर्शन करेगी।
  • मौर्य ने बताया कि 16 सितम्बर को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह  भी धरने में शामिल होंगे।

दलबदलुओं को BJP में शामिल करने पर साक्षी महराज ने जताई नाराजगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें