उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपना ग्रैंड प्लान तैयार कर उसे अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है।

भाजपा का यूपी फ़तेह के लिए ‘ग्रैंड प्लान’:

  • भाजपा ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की फ़तेह के लिए ग्रैंड प्लान तैयार किया है।
  • जिसके तहत भाजपा यूपी के चार क्षेत्रों से परिवर्तन यात्रा निकालेगी, जिसमें अमित शाह के साथ 14 से ज्यादा राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।
  • इतना ही नहीं यूपी चुनाव में भाजपा का ब्रह्मास्त्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।

7 प्रदेशों के सीएम होंगे शामिल, राजनाथ, उमा और शिवराज खास:

  • भाजपा हर हाल में आगामी चुनाव में अपना परचम लहराना चाहती है।
  • जिसके लिए पार्टी ने ग्रैंड प्लान बनाया है, जिसमें 7 राज्यों के मुख्यमंत्री आकर भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
  • जिसमें अमित शाह भी मौजूद रहेंगे, वहीँ पीएम मोदी भी परिवर्तन रैली के समापन में 24 दिसम्बर को पहुंचेंगे।
  • केशव मौर्य के अनुसार, पार्टी परिवर्तन यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है।
  • वहीँ उन्होंने आगे जानकारी दी कि, इस बार प्रचार के लिए 7 अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं।
  • जिनमें शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश), रमण सिंह (छत्तीसगढ़), सर्वानन्द सोनोवाल (असम), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा)।
  • इसके अलावा देवेन्द्र फडणवीस (महाराष्ट्र), वसुंधरा राजे (राजस्थान) भी इस यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।
  • वहीँ केंद्रीय मंत्री उमा भारती और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शिरकत कर सकते हैं।
  • झारखंड सीएम रघुवर दास भी इस सूची में शामिल हैं।

हर जिले में होंगे युवा और महिला सम्मेलन:

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि, परिवर्तन यात्रा के दौरान सभी 75 जिलों में युवा सम्मेलन होंगे।
  • साथ ही भाजपा संगठन के 92 जिलों में महिला सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा।
  • इसके अतिरिक्त हर सम्मेलन में दो विधानसभाओं को मिलाकर एक पिछड़ा वर्ग सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा।

1 दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय नेताओं का यूपी में जमावड़ा:

  • परिवर्तन रैली के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का उत्तर प्रदेश में जमावड़ा लगा रहेगा।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत 1 दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय नेता यूपी में उपस्थित रहेंगे।
  • ये सभी वो नेता होंगे जो उत्तर प्रदेश से सम्बंधित होंगे।
  • जिसमें सबसे पहले नाम मौजूदा यूपी प्रभारी ओम माथुर का है।
  • इसके अलावा कलराज मिश्र, शिवप्रताप शुक्ला, दिनेश शर्मा, महेंद्र सिंह, महेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

5 को शाह और 24 को पीएम:

  • भाजपा के इस ग्रैंड प्लान की सफलता के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 नवम्बर को परिवर्तन रैली में शामिल होंगे।
  • वहीँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 दिसम्बर को परिवर्तन रैली के समापन समारोह में शामिल होंगे।
  • पीएम मोदी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रैली का समापन करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें