तेजी से बदलते घटनाक्रम में बुधवार को कांग्रेस के तीन और सपा से एक विधायक बीएसपी में शामिल हो गए। कांग्रेस के मोहम्मद मुस्लिम, नवाब काज़िम अली खान, दिलनवाज़ खान और समाजवादी पार्टी के नवाजिश आलम खान बसपा में शामिल हो गए। ये सभी मुस्लिम विधायक हैं और बसपा इसे अपनी बड़ी जीत मान रही है।

जातीय समीकरण पर निगाहें:

  • बीएसपी इस बार दलित-मुस्लिम-ब्राह्मण समीकरण बनाने की कोशिश में जुटी है।
  • दलितों के मुद्दे को लेकर मायावती हमेशा की आगे आती रही हैं।
  • वहीँ मुस्लिम विधायकों के साथ आने के बाद से मुस्लिम वोटों में भी सेंधमारी तेज हो गई है।
  • मायावती यूपी में ब्राह्मणों को लुभाने की कोशिश भी करेंगी।
  • जातीय समीकरण के इस खेल में बसपा ने अपने पत्ते लगभग खोल दिए हैं।

7 mla in bjp

दलबदलुओं पर बीजेपी की निगाहें:

  • दलबदल के इस खेल में अब बाजी मारने की तैयारी बीजेपी कर रही है।
  • बीजेपी विपक्षी पार्टियों में सेंध लगाकर अपनी ताकत को बढ़ाने की कोशिश में है।
  • बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव में भी ऐसा ही कुछ नजारा था।
  • पार्टी को इससे कितना फायदा मिलता है ये तो आने वाला वक्त बतायेगा।
  • लेकिन यूपी में अपनी हालत ठीक करने के लिए पार्टी इसे अहम् मान रही है।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये यूपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने 6 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की ख़बरों की पुष्टि कर दी है।
  • सपा के बागी विधायक रामपाल यादव भी बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है!
  • सपा, बीएसपी और कांग्रेस छोड़ 6 विधायक BJP में हो गए!
  • कांग्रेस छोड़ माधुरी वर्मा,विधायक विजय दुबे बीजेपी में शामिल!
  • सपा के MLA शेर बहादुर भी भाजपा में शामिल हुए!
  • बाला प्रसाद अवस्थी, राजेश त्रिपाठी, संजय जायसवाल कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए!
  • 6 वर्तमान विधायकों समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए!

सूत्रों की मानें तो बीजेपी इस दलबदल के खेल में अन्य पार्टियों से पीछे नहीं रहना चाहती है। गत दिनों स्वामी प्रसाद मौर्या का बीजेपी का दामन थाम लेना इसी का उदाहरण है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें