उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के तहत अखिलेश यादव शनिवार 4 फरवरी को सूबे के औरैया क्षेत्र के दौरे पर थे। जहाँ अखिलेश यादव ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, यूपी चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है।

औरैया के मंडी समिति मैदान में अखिलेश यादव का संबोधन:

  • अखिलेश यादव जनसभा के संबोधन के लिए औरैया के मंडी समिति मैदान में पहुंचे थे।
  • जहाँ अखिलेश यादव ने एक चुनावी जनसभा का संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि, गरीबों और किसानों की मदद करने का काम समाजवादी लोग करेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विकलांगों के लिए अलग से सुविधाएँ दी जाएँगी।
  • आने वाली योजनाओं के बारे में अखिलेश ने कहा कि, आने वाले समय में एक लीटर घी भी देगी समाजवादी सरकार।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, समाजवादी पेंशन का लाभ 1 करोड़ महिलाओं को दिया जायेगा।

हर गरीब महिला को पेंशन:

  • जनसभा में अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, हर गरीब महिला को सपा सरकार पेंशन देगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सरकारी स्कूलों में पढ़ाई अच्छी होगी।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने लैपटॉप बांटने का काम किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी लोगों के साथ अब कांग्रेस है और साइकिल तेजी से चलेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें