उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत सोमवार को सीतापुर और लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे। इस दौरान अखिलेश यादव पहले सीतापुर के सिधौली में पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

सिधौली में अखिलेश यादव की जनसभा के संबोधन के मुख्य अंश:

  • जनता ने मुझे कभी निराश नहीं किया है।
  • ज्यादा से ज्यादा वोट देकर सपा की साइकिल वाली सरकार बनाएं।
  • आने वाले समय में हम 1 करोड़ महिलाओं को 1000 रुपये की समाजवादी पेंशन देंगे।
  • लोगों का समाजवादी पार्टी पर भरोसा है।
  • हम लोगों ने बड़ी-बड़ी आंधी देखी हैं।
  • ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए जनता का धन्यवाद।
  • सिधौली की जनता ने समाजवादियों को कभी निराश नहीं किया है।
  • यहाँ की जनता ने हमेशा सम्मान बढ़ाया है।
  • सपा सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया।
  • समाजवादियों ने लगातार काम किया है।
  • सपा के काम पर लोगों को भरोसा है।
  • 108, 102 एम्बुलेंस मौके पर पहुँच रही है।
  • गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन दे रहे हैं।
  • बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया है।
  • भाजपा के लोग पता नहीं कौन सी बातें कर रहे हैं।
  • अच्छे दिन वालों ने लाइन में लगाया।
  • नोटबंदी से सभी को परेशानी हुई।
  • टैक्स न देने पर कालाधन कहा जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें