उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण के तहत सोमवार 30 जनवरी को एटा और कासगंज के दौरे पर थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने एटा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गौरतलब है कि, अखिलेश यादव ने एटा-कासगंज के दौरे के तहत 5 जनसभाओं को संबोधित किया।

नोटबंदी पर हमला:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को एटा जिले के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधन किया।
  • अपने संबोधन में आगे अखिलेश यादव ने नोटबंदी पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, 500-1000 के नोटों को बिना किसी तैयारी के बंद कर दिया गया।
  • इसी में अखिलेश ने आगे जोड़ा कि, इससे देश की अर्थव्यवस्था को बहुत नुक्सान पहुंचा है।

बहुजन समाज पार्टी पर हमला:

  • अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने आगे बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अगर हाथी का साइज़ और बढ़ गया तो सोचों कितना बड़ा हाथी लगवा देंगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अगर सरकार बनती है तो सबसे ज्यादा सम्मान नेताजी का बढ़ेगा।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, न कमल, न हाथी, कोई साइकिल का मुकाबला नहीं कर सकता है।

ये भी पढ़ें: समाजवादियों ने शहरों-गांवो में संतुलित विकास का काम किया- अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें