यूपी में ‘किसान महायात्रा’ कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जहां केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले कर रहे हैं, वहीं प्रदेश की सत्तासीन समाजवादी सरकार के लिए नरम रुख अपनाते हुए दिख रहे हैं। राहुल गांधी का यह रूख कहीं ना कहीं प्रदेश के भावी समीकरणों का संदेश दे रहा था।

  • इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘अच्छा इंसान’ और ‘अच्छा लड़का’ बताते हुए कहा कि राहुल को उत्तर प्रदेश में बार बार आना चाहिए।
  • वह ज्यादा आएंगे तो उनकी उनसे दोस्ती हो जाएगी और दो अच्छे लोगों की दोस्तो हो तो अच्छी बात है।
  • अखिलेश ने राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा ‘राहुल जी बहुत अच्छे इंसान हैं।
  • राहुल को उत्तर प्रदेश में बार-बार आना और रहना चाहिये।
  • वह ज्यादा आएंगे तो राहुल से उनकी दोस्ती हो जाएगी।
  • अखिलेश यादव ने कहा कि, दो अच्छे लोग मिल जाएं तो क्या खराबी है।
  • इसमें तो किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसमें राजनीति की बातें क्यों करते हो?
  • उनके इस बयान को कांग्रेस से गठबंधन की सम्भावना से जोड़कर देखे जाने पर सवाल किया गया।
  • इस पर सीएम ने कहा कि दो अच्छे लोग मिलते हैं, तो इसमें राजनीति की बात नहीं करनी चाहिए।

6 सितंबर से राहुल गांधी करेंगे यूपी महायात्रा का आगाज

सीएम ने किया आजम का बचावः

  • इस दौरान सीएम ने कैबिनेट बैठक में लिये गये फैसलों की सीमित जानकारी भी दी।
  • इसके साथ ही वह डॉ. अम्बेडकर के लिए अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में विपक्ष के निशाने पर आए अपने वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खां का बचाव करते हुए नजर आए।
  • अखिलेश ने कहा कि बसपा के लोगों ने जमीनों पर कब्जा किया।
  • उन पर स्मारक खड़े किये और जनता के पैसों का दुरूपयोग किया, ऐसे में सवाल उठना लाजमी है।

RSS के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ हमेशा लड़ता रहूंगा- राहुल गांधी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें