उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दो चरण संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत समाजवादी पार्टी समेत सभी दलों ने तीसरे चरण के चुनाव प्रचार अभियान की गति को बढ़ा दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी, इटावा और कन्नौज के दौरे पर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

मैनपुरी में अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

  • हमें और आपको वोट डालना है।
  • तीसरे चरण का चुनाव होने वाला है।
  • साइकिल का मुकाबला कोई नही कर सकता।
  • पहले और दूसरे चरण में सपा आगे।
  • सरकार ने बिना भेद-भाव के सबकी मदद की है।
  • पुलिस के लिए भी हमने व्यवस्था की है।
  • हमने 100 नंबर का इंतजाम किया है।

102 और 108 पर लोगों का भरोसा:

  • 108 और 102 एम्बुलेंस पर लोगों कों भरोसा है।
  • हमने पुलिस के लिए डायल 100 की शुरुआत की।
  • सपा की साइकिल के साथ कांग्रेस का हाथ।
  • साइकिल की रफ़्तार को आगे बढ़ाना है।
  • हर वर्ग, हर क्षेत्र में सपा ने काम किया है।
  • आने वाले समय में जानवरों के लिए भी एम्बुलेंस की शुरुआत की जायेगी।
  • सपा के कामों पर लोगों का भरोसा है।
  • तीसरे चरण में भी साइकिल को रफ़्तार मिलेगी।
  • अच्छे दिन वालों ने लोगों को लाइन में लगा दिया।
  • लाइन में लगे हुए खजांची पैदा हो गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें