उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं, जिसके तहत अपने काम के बल का दंभ भरने वाली समाजवादी पार्टी मात्र 54 सीटों पर सिमट कर रह गयी है। जिसमें गठबंधन के तहत कांग्रेस को 7 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही शनिवार को नतीजों की घोषणा के बाद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री आवास 5 केडी में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। शाम 5 बजे अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

  • हमें 5 साल यूपी में काम करने का मौका,
  • हम लोकतंत्र में जनता के निर्णय को स्वीकार करते हैं।
  • हम सरकार से बाहर हो गए हैं।
  • EVM पर अगर कोई पार्टी सवाल उठाती है तो इसपर गंभीरता से सोचना चाहिए,
  • हम बिना जानकारी के कुछ नहीं कहेंगे।
  • गौरतलब है कि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने EVM में गड़बड़ी की बात कही थी।

सड़क बनायीं, कई योजनायें शुरू की:

  • हमनें सड़कें बनाई , कई योजनायें शुरू की और किसानों का कर्ज माफ किया।
  • पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों का कर्ज माफ हो जायेगा, इससे ज्यादा फायदा और क्या चाहिए।
  • जहाँ तक हमारे घमंड का सवाल है, ये तो आप लोग खुद ही बता सकते हैं।
  • मुझे ये लगता है कि आनेवाली सरकार सपा से बेहतर काम करेगी।
  • हमनें गरीबों की मदद की, किसानों की मदद की।
  • नोटबंदी के बाद अब देखना है कितना पैसा गरीबों को मिलता है।
  • पहले कैबिनेट डिसीजन का इंतजार करना चाहिए।
  • कभी-कभी बहकाने से वोट मिल जाता है।
  • वोट ज्यादा मिलने के बाद भी हारे हमारे लोग।
  • कांग्रेस के साथ गठबंधन आगे भी जारी रहेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें