उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार 15 फरवरी को प्रदेश की 4 विधानसभाओं के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने 7 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद अखिलेश यादव राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र में पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

अमीनाबाद में अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

  • नोटबन्दी से व्यापारियों को नुकसान हुआ है
  • साइकिल तेजी से आगे बढ़ रही है
  • बीजेपी की सरकार ने एक भी काम नहीं किया, अच्छे दिन नहीं आये
  • जिन्होंने अच्छी दिन की बात की थी उन्होंने सबको लाइन में लगा दिया।
  • पीएम मोदी मन की बात करते है, कम की बात कब करेंगे।
  • हमने ऐसी सड़क बनाई है कि पीएम हमारी सड़क पर चलने के बाद सपा का बटन दबाएंगे।
  • आने वाले समय 100 नंबर को और सुधारेंगे।
  • पैसा काला-सफेद नही होता, काला-सफेद हमारा लेन-देन होता है।
  • कभी-कभी देश की अर्थव्यवस्था को देश का कालाधन ही बचाता है।
  • बुआ ने कहा, हम विपक्ष में बैठेंगे सरकार नही बनाएंगे।
  • इस पत्थर वाली सरकार से बच कर रहने की जरुरत।
  • हमने यूपी में विकास की शुरुआत की है।
  • सुना है कुछ लोग साइकिल को पीछे करने आए है।

ये भी पढ़ें: सपा में मचे घमासान के बाद पहली बार एक मंच पर साथ आयीं ‘यादव बहुएं’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें