[nextpage title=”akhilesh rahul” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सताधारी दल समाजवादी पार्टी और सूबे में अपने लिए सियासी जमीन तलाश रही कांग्रेस पार्टी ने आपस में गठबंधन कर लिया है। अब जनता को लुभाने के लिए दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता मिलकर चुनाव प्रचार में उतरने की तैयारियां कर चुके है। इसकी शुरुआत प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होगी।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh rahul2″ ]

29 जनवरी को राहुल-अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस :

  • आगामी 29 जनवरी को दोनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन लखनऊ में किया गया है।
  • यह आयोजन लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क या लोहिया पार्क में होने की संभावना है।
  • इसके बाद दोनों पार्टियों के नेता लखनऊ में ही एसपीजी के सुरक्षा में 3 घंटे का रोड शो भी करेंगे।
  • इसके लिए पूरा रूट 28 जनवरी को तैयार किया जाएगा।
  • हालाँकि यदि सुरक्षा कारणों से एसपीजी आपत्ति की तो दोनों की रैली लामार्ट मैदान में होगी।
  • आज पूरे रूट का प्लान तैयार कर दल करीब 10 बजे चुनाव आयोग पहुंचेगा।
  • इसके साथ ही अब अखिलेश और राहुल की पूरे प्रदेश में कई चरणों में रैलियाँ करने की चर्चा है।
  • प्रियंका गाँधी और डिम्पल यादव भी चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाने वाली है।
  • हालाँकि गठबंधन को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा बार- बार सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी पर हमले किये जा रहे है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें