[nextpage title=”Akhilesh Yadav” ]

दरियापुर में जनसभा संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने विरोधियों पर जम कर निशाना साधा. सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अखिलेश ने जनता से गुहार लगाई कि हाथ का साथ मिल गया है, अब साइकिल की रफ़्तार बढ़ाइए. वहीँ अपने संबोधन खत्म करते हुए उन्होंने नाम ना लेते हुए टीम शिवपाल पर तंज कसते हुए कुछ ऐसी बातें कही जो बड़े संकेत देता है

जानिये क्या कहा अखिलेश यादव ने:

[/nextpage]

[nextpage title=”Akhilesh Yadav2″ ]

नकली समाजवादियों को मत जीताना, फर्क पहचान लो

  • टीम शिवपाल पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि अब वक़्त है असली और नकली समाजवादियों को पहचानने का
  • इन नकली समाजवादियों को जीताना मत, वरना हमारे पास आये तो माफ़ करना पड़ सकता है
  • जिसके पास ज्यादा पैसा होगा वो ज्यादा खर्च करेगा, जो ज्यादा पैसा कमाता है वो दूर चला जाता है

विकास योजनाओं पर की चर्चा:

  • चुनावी जनसभा में आगे अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी में हमने 100 नंबर को दुरुस्त करने का काम किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अब 100 नंबर पर फोन करने पर पुलिस तुरंत पहुँच रही है।
  • अखिलेश यादव ने जनसभा में आगे लैपटॉप वितरण पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने युवाओं को लैपटॉप बांटे हैं।
  • अखिलेश यादव ने आगे जानकारी दी कि, स्मार्टफोन के लिए 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
  • कार्यक्रम में आगे अखिलेश यादव ने कई समाजवादी योजनाओं का जिक्र किया।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें