उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चार चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जिसके लिए सभी दल अन्य चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार 27 फरवरी को सूबे की 7 विधानसभाओं के दौरे पर थे।

देवरिया में अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

  • देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है।
  • यहाँ के लोग अब वोट डालने के लिए इंतजार नही करना चाहते हैं।
  • अच्छे दिन वालों के लिए हमे बैंकों के सामने खड़ा होना पड़ा।
  • खजांची की मां की मदद हमने की।
  • नोटबंदी की लाइन में कई लोगों की मौत।
  • समाजवादियों ने लोगों की मदद की।
  • हमसे बहस कर लें पीएम।
  • खजांची के गांव मे कर लें बहस।
  • जनता समाजवादियों की मदद करेगी।
  • अच्छे दिन वालों में बहुत सपने दिखाए।
  • केवल धोखा देने का काम करती है।

मन की बात करने वालों ने काम नहीं किया:

  • पीएम मोदी टीवी पर मन की बात करते हैं।
  • मोदी बताए काम की बात कब करेंगे।
  • पढ़ाई की नक़ल पर हम लगाम लगा देंगे।
  • खाए माँ गंगा की कसम की काशी में 24 घंटे बिजली दे रहे हैं कि नही।
  • जब अमेरिका के राष्ट्रपति आये थे तब किसकी नक़ल करके महंगा सूट पहना था?
  • विरोधी शमशान घाट की बात कर रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें