[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की विधानसभा चुनाव में हुई करारी शिकस्त के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार 12 मार्च को जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट पहुंचे हैं। गौरतलब है कि, अखिलेश यादव को गठबंधन के बावजूद भी मात्र 54 सीटें ही मिल पाई थीं। चुनाव में करारी हार के बाद सपा में हलचल एक बार फिर से शुरू हो चुकी है। सपा के सभी बड़े नेता रविवार को जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट पहुँच रहे हैं।

अगले पेज पर जानें करारी हार के बाद क्या होंगे अखिलेश यादव के फैसले:

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

मुलायम सिंह यादव भी पहुंचे जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा अप्रत्याशित रूप से सफल होकर निकली है।
  • पार्टी को कुल 325 सीटें मिली हैं, जबकि पिछली बार की विजेता पार्टी सपा को मात्र 54 सीटें ही मिली।
  • जिसके बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट पहुंचे हैं।
  • अखिलेश यादव के अलावा मुलायम सिंह यादव भी जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट पहुंचे हैं।
  • जिसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि, समाजवादी पार्टी में एक बार फिर से बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
  • साधना यादव के बयान पर गौर करें तो अखिलेश ने चुनाव तक के लिए पार्टी पर अपना पूरा कण्ट्रोल स्थापित किया था।
  • जिसके बाद ऐसा कहा जा सकता है कि, अखिलेश मुलायम को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद वापस कर सकते हैं।

हार पर मंथन:

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट पहुंचे हैं।
  • जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में अखिलेश अपनी हार कारणों पर मंथन करने पहुंचे हैं।
  • ज्ञात हो कि, यूपी चुनाव के तहत अखिलेश यादव ने सपा की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें