[nextpage title=”gayatri prajapati” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी ने सत्ता में दूसरी पारी में आने की अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मगर उसके नेताओं द्वारा किये जा रहे ‘कांड’, इस उद्देश्य को ख़त्म करते हुए नजर आ रहे है। कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति रेप जैसे गंभीर केस में आरोपित बने हुए है और इस समय गायब है। अखिलेश यादव ने गायत्री के बारे में अब हैरान कर देने वाला बयान दे दिया है।

[/nextpage]

[nextpage title=”gayatri prajapati2″ ]

गायत्री करे सरेंडर :

  • एक महिला द्वारा कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।
  • सुप्रीम कोर्ट द्वारा गायत्री प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जा चुका है।
  • मगर गायत्री प्रजापति अमेठी में चुनाव हो जाने के बाद से ही फरार चल रहे है।
  • इस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक टॉक शो में बात की।
  • उन्होंने गायत्री का नाम ना लेते हुए कहा कि मंत्री फ़ौरन सरेंडर कर दें।
  • इसके अलावा गायत्री के खिलाफ खनन मामले में भी सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है।
  • आपको बता दें कि गायत्री प्रजापति अखिलेश यादव की सरकार में खनन मंत्री रह चुके है।
  • अब पुलिस द्वारा गायत्री की गिरफ्तारी की मांग के लिए न्यायालय में अर्जी दी गयी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें