[nextpage title=”akhilesh yadav” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आ चुके है और भारतीय जनता पार्टी इसमें सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। समाजवादी पार्टी के लिए यह चुनाव सबसे बड़ी हार लेकर आया है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी की हार को घमंड की हार बताया था। अखिलेश यादव ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस कांग्रेस से गठबंधन से सवाल पर भी अपनी बात कही।

[/nextpage]

[nextpage title=”akhilesh yadav2″ ]

नहीं हुआ गठबंधन से हुआ नुकसान :

  • अखिलेश यादव ने बतौर मुख्यमन्त्री 5 केडी पर अपनी आखिरी प्रेस कांफ्रेंस रखी हुई थी।
  • इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के फैसले का स्वागत करते है और जनता को नयी सरकार की बधाई देते है।
  • समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर भी उन्होंने अपना पक्ष रखा।
  • उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन से निश्चित तौर पर हमें नुकसान नहीं हुआ है।
  • यह गठबंधन सिर्फ दो पार्टियों का नहीं दो नेताओं का भी है।
  • इसके अलावा अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल के बयान पर भी जवाब दिया।
  • उन्होंने कहा कि चाचा ने हमें नहीं, हमारी परछाई को घमंडी कहा था।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे घमंडी होने की बात आपसे अच्छी तरह कौन जान सकता है।
  • आपको बता दें कि चुनाव नतीजों के बाद शिवपाल ने अखिलेश यादव को घमंडी बोला था।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें