उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार 9 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रदेश में 5 जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे। जिसके तहत अखिलेश यादव पहले मथुरा के छाता में पहुंचे थे। मथुरा के बाद अखिलेश यादव फिरोजाबाद के टूंडला पहुंचे। जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

फिरोजाबाद के टूंडला में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के मुख्य अंश:

  • ये सरकार बनाने वाला चुनाव है।
  • जो दुविधा थी वो कांग्रेस के आने से खत्म हो गयी है।
  • कांग्रेस के साथ मिलकर समाजवादी लोग सरकार बना रहे हैं।
  • अगर कोई बीमार है तो एम्बुलेंस पहुँच जाती है।
  • 102 और 108 आपकी मदद कर रही है।
  • भाजपा वालों की कोई एम्बुलेंस हो तो बता दो।
  • सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं जितनी दे सकते हैं दी हैं।

सपा की कथनी-करनी में अंतर नहीं:

  • समाजवादियों की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है।
  • अच्छे दिन वालों सबको लाइन में लगा दिया।
  • 15 लाख पहुंचाने को कहे थे, 15 हजार भी नहीं आये।
  • नोटबंदी से जिनकी जान गयी समाजवादी सरकार ने उन्हें 2-2 लाख रुपये दिया।
  • FIR दर्ज न होने की शिकायत को हमने दूर किया।
  • 10 मिनट में पुलिस पहुँचती है।
  • समाजवादी पार्टी ने जितना काम किया है, उतना किसी ने नहीं किया है।
  • पुलिस भर्ती के लिए अब भागना नहीं पड़ेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें