उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार सोमवार को प्रदेश में डिजिटल क्रांति के तहत बड़ा ऐलान कर सकती है।

डिजिटल क्रांति की शुरुआत:

  • उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार सोमवार को प्रदेश में डिजिटल क्रांति से सम्बंधित घोषणा कर सकती है।
  • जिसके तहत प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को सरकार मोबाइल फोन देगी।

आगामी चुनाव से सम्बंधित होगी घोषणा:

  • सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी सरकार आज डिजिटल क्रांति के तहत आगामी चुनाव से सम्बंधित घोषणा कर सकती है।
  • जिसमें पार्टी 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मोबाइल फोन देगी।
  • यह मोबाइल फोन सत्ता में पार्टी के वापस आने पर वितरित किये जायेंगे।
  • इस ऐलान को सपा के चुनावी घोषणापत्र में भी शामिल किया जायेगा।

2012 के विधानसभा चुनाव में भी कर चुके हैं ऐसा ही कुछ:

  • सपा सरकार अपने तमाम विकास के दावों के बाद उसी ढर्रे पर पहुँच गए हैं।
  • जहाँ से उन्होंने 2012 विधानसभा चुनाव की शुरुआत की थी।
  • साल 2012 में समाजवादी सरकार ने जनता को चुनाव जीतने पर हर छात्र को लैपटॉप की बात कही थी।
  • ठीक उसी तरह 2017 के चुनाव से पहले अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब नयी घोषणा के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं।
  • जिसके तहत वो सत्ता में वापस आये तो 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मोबाइल फोन बांटे जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें