उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत अब तस्वीर काफी हद तक साफ़ हो चुकी है कि, कौन किसके साथ चुनाव लड़ेगा। जिसके तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की ख़बरें भी आ रही हैं।
30 फ़ीसदी मत में उत्तर प्रदेश की सत्ता:
- यूपी के विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
- वहीँ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन करने का मन पूरी तरह से बना लिया है।
- उत्तर प्रदेश की सत्ता में जो भी दल 30 फ़ीसदी मत लाएगा, वो अपनी सरकार बनाएगा।
- पिछले तीन विधानसभा चुनाव में सपा का औसत 25 फ़ीसदी और कांग्रेस को 10 फ़ीसदी मत मिले हैं।
- इसके साथ ही वेस्ट यूपी में राष्ट्रीय लोक दल का करीब 10 फ़ीसदी मत रहा है।
मुस्लिम समुदाय पर नजर:
- उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाता करीब 19 फ़ीसदी हैं।
- सूबे का मुस्लिम मतदाता परंपरागत तरीके से सपा और बसपा के वोटर्स हैं।
- वहीँ बसपा ने इस चुनाव में कुल 93 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं।
- ज्ञात हो कि, बसपा ने 2012 में 67 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिए थे।
भाजपा का दांव: सवर्ण, ओबीसी और दलितों के भरोसे:
- यूपी चुनाव में भाजपा सवर्ण, ओबीसी और दलितों के भरोसे बैठी हुई है।
- भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट के मुताबिक, 64 सवर्णों को टिकट दिए हैं।
- जिसमें 33 क्षत्रिय और 11 ब्राह्मण, जबकि 44 ओबीसी और 26 दलित उतारे हैं।
- वहीँ भाजपा ने मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है।
- जिसे भाजपा की ध्रुवीकरण की राजनीति की कोशिश कहा जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#all political party strategy for upcoming assembly elections
#Bahujan samaj party
#bharatiya janata party
#Indian National Congress
#political party strategy
#Samajwadi Party
#samajwadi party will lead this elections after alliance with congress.
#उत्तर प्रदेश
#पहला चरण 11 फरवरी
#बहुजन समाज पार्टी
#भारतीय जनता पार्टी
#भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
#विधानसभा चुनाव
#समाजवादी पार्टी
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार