भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को लखनऊ के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में ‘यूपी के मन की बात’ कार्यक्रम के तहत युवाओं से बात की। इसके साथ ही अमित शाह ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

भाजपा चाहती है जो परफॉर्म करे उसी का शासन हो:

  • अपने संबोधन में अमित शाह ने आगे कहा कि, भाजपा चाहती है कि, जो परफॉर्म करे उसी का शासन हो।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना पड़ेगा।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश पूरे देश की राजनीति तय करता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी के युवा बहुत मेहनती होते हैं।
  • लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि, यूपी की जनता ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया था।
  • साथ ही अमित शाह ने दावा किया कि, भाजपा ही उत्तर प्रदेश का सही मायनों में विकास कर सकती है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, 2014 के बाद से देश तेजी से आगे बढ़ा है।

गंगा-यमुना की कृपा के बाद भी यूपी पीछे:

  • कार्यक्रम में अमित शाह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि, गंगा-यमुना की कृपा के बाद भी यूपी पीछे है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा शासित राज्यों में काम हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें