उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव के परिणामों की घोषणा शनिवार 11 मार्च को शुरू हो चुकी है। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी अब तक 403 सीटों में से 291 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा दिल्ली के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के मुख्य अंश:

  • पांचों राज्यों की जनता को धन्यवाद देता हूँ
  • बीजेपी को भारी बहुमत देने के लिए जनता को धन्यवाद
  • आजादी के बाद मोदी सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
  • तुष्टिकरण की राजनीति पर बड़ी विजय।
  • यह विजय जातिवाद-परिवारवाद बड़ी विजय।
  • यूपी और उत्तराखंड में आजादी के बाद सबसे बड़ी जीत।
  • ये जीत जनता की जीत है और पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत है, कार्यकर्ताओं की जीत है।

मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास:

  • पीएम मोदी के नेतृत्व में जनता ने बीजेपी में विश्वास दिखाया है।
  • आजादी के बाद सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं पीएम मोदी।
  • जनता ने करारा जवाब दिया है।
  • नोटबंदी के फैसले पर जनता का साथ मिला।
  • ये जीत यूपी में एक नया युग लेकर आएगी।
  • यूपी में विकास के हर रास्ते खुले हैं।
  • उत्तर प्रदेश चुनाव के हर चरण में भाजपा को जीत मिली है।
  • मायावती की टिप्पणी पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें