कांग्रेस के ब्राह्मण कार्ड के जवाब में बीजेपी ने दलितों को अपने पक्ष में लामबंद करने का फैसला किया है। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज लखनऊ में 50 हजार दलितों को सम्बोधित किया। इस रैली के बाद वे पार्टी के अन्य नेताओं के साथ दलित परिवार के घर पर भोजन भी करेंगे। मानवता सद्भावना समारोह के नाम से आयोजित हुई इस महारैली को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने संबोधित किया।

  • इस रैली की जिम्मेदारी बसपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक जुगल किशोर को दी गई है।
  • जुगल किशोर इस साल जनवरी में भाजपा में शामिल हुए थे।
  • रैली का आयोजन लखनऊ के स्मृति उपवन में किया गया।
  • खास बात यह है कि इस उपवन का विकास मायावती के शासन काल में हुआ था।
  • राजधानी लखनऊ के स्मृति उपवन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।
  • शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपना पूरा ध्यान गरीबों दलितों के उत्थान के लिए केन्द्रित किया है।
  • राहुल गांधी कांग्रेस को दलितों का मसीहा बता रहें हैं, बहनजी भी खुद को दलितों का नेता बताती हैं।
  • जबकि बाबासाहेब से जुड़े सातों स्थलों का विकास नरेन्द्र मोदी ने किया।
  • मुलायम ने दलितों को प्रताड़ित किया और मायावती ने दलितों का शोषण किया है।

bjp Amit shah

अखिलेश की इमेज बिल्डिंग की कोशिश की जा रही है- केशव प्रसाद मौर्य

विवाद होता तो चार टुकड़ों में होती सपाः

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि मायावती दलितों के वोट बेच रहीं हैं।
  • इस पर जुगल किशोर ने सवाल उठाया तो मायावती ने उन्हें किनारे कर दिया।
  • प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री आजम खान बाबा साहेब को भूमाफिया बता रहें हैं और सीएम  उनके साथ हैं।
  • केशव ने कहा कि बाबा साहेब के अपमान पर दलितों की देवी के मुंह से शब्द तक नहीं निकलें।
  • इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी में मचे घमासान को ड्रामा करार दिया।
  • मौर्य ने कहा कि यदि सपा में विवाद होता तो, पार्टी चार टुकड़ों में होती, ऐसा नहीं हुआ मतलब सब ड्रामा है।

‘यूपी की जनता करें पुकार, इस्तीफा दे अखिलेश सरकार’- केशव मौर्या

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें