भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सूबे के कानपुर जिले में पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा की ‘धम्म चेतना यात्रा’ के समापन समारोह में शिरकत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समापन समारोह का संबोधन भी किया।

अखिलेश पहले घर का झगड़ा ठीक करें:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कानपुर के धम्म यात्रा के समापन समारोह में अपना संबोधन किया।
  • जिसमें उन्होंने प्रदेश की समाजवादी सरकार पर निशाना साधा।
  • अमित शाह ने कहा कि, समाजवादी पार्टी में परिवार का झगड़ा चल रहा है।
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को नसीहत दी।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, अखिलेश पहले अपने घर का झगड़ा ठीक करें।

सपा और बसपा दलितों और गरीबों का भला नहीं कर सकते हैं:

  • अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, सपा और बसपा, दलितों और गरीबों का भला नहीं कर सकती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दलितों और गरीबों का भला सिर्फ भाजपा की सरकार में ही हो सकता है।
  • आगे अमित शाह ने मुद्रा योजना की बात कही।
  • उन्होंने कहा कि, मुद्रा योजना से करोड़ों लोगों को लोन दिया।
  • अमित शाह ने आगे उज्जवला योजना से गरीब महिलाओं को सिलेंडर देने की बात भी कही।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, मोदी के नेतृत्व में यूपी को आगे बढ़ाएंगे।
  • साथ ही अमित शाह ने बौद्ध भिक्षुओं से यूपी में परिवर्तन करने की बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें