उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को राजधानी लखनऊ में अपना ‘शक्ति प्रदर्शन’ किया।

गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां:

  • रमाबाई रैली स्थल पर परिवर्तन महारैली के संबोधन के दौरान अमित शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
  • उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार किसानों और गरीबों के लिए बहुत सारी योजनायें लाई है।
  • लेकिन राज्य सरकार नहीं चाहती है कि, योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने यूपी को विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की धनराशि दी है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, भाजपा शासित प्रदेशों में विकास की गंगा बह रही है।
  • उन्होंने 1 लाख करोड़ के पैकेज पर सवाल पूछा कि, क्या 1 लाख करोड़ से यूपी का विकास हुआ?
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, ढाई साल में केंद्र सरकार बहुत सारी योजनायें लाई है।

प्रदेश के चाचा-भतीजा पर लगाया आरोप:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान प्रदेश की सपा सरकार हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, केंद्र जो पैसा यूपी के विकास के लिए दे रहा है, उसे ये चाचा-भतीजा मिलकर आपस में ही बाँट लेते हैं।
  • उन्होंने सपा सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाये।
  • अमित शाह ने कहा कि, प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है।
  • उन्होंने इसी पर आगे बोलते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों को इज्जत सुरक्षित नहीं है।
  • साथ ही अमित शाह ने ये भी कहा कि, प्रदेश में गुंडाराज का कानून चल रहा है।
  • साथ ही उन्होंने सपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया।
  • अवैध खनन के लिए भी प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें