भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को मुलायम सिंह यादव के गढ़ में रहे, जहाँ उन्होंने पार्टी की संकल्प महासभा को संबोधित किया।

चाचा-भतीजे में कमीशन की टक्कर:

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, मोदी सरकार में गरीबों, मजदूरों, दलितों के लिए योजनायें आई हैं।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, फसल बीमा योजना का यूपी में फायदा नहीं मिल रहा है।
  • वहीँ सपा में मचे घमासान पर शाह ने कहा कि, चाचा-भतीजा के बीच कमीशन की टक्कर चल रही है।
  • वहीँ किसानों को लाभ न मिलने के लिए अमित शाह ने अखिलेश और शिवपाल पर निशाना साधा।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, केंद्र सरकार ने यूपी को हर साल 1 लाख करोड़ ज्यादा दिया।

सपा सरकार में लॉ एंड आर्डर का मतलब ‘लो और आर्डर दो’:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि, सपा सरकार में लॉ एंड आर्डर का मतलब लो और आर्डर दो।
  • उन्होंने आगे कहा कि, चाचा खायेंगे, भतीजा खायेगा और जो बचेगा आजम चाट जाएंगे।
  • वहीँ अमित शाह ने कहा कि, रामवृक्ष को बनाने वाली सपा सरकार थी।
  • इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, बिना सहयोग के कोई इतना बड़ा कांड नहीं कर सकता।
  • जिसके बाद अमित शाह ने मंच से बसपा सुप्रीमो पर हमला किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें