भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं। अमित शाह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ आये हुए हैं। यहां उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त ही ये सुनिश्चित हो कि इस देश की राजनीति परिवारवाद पर न चले, बल्कि परफॉर्मंस पर चले। अमित शाह ने कहा कि देश के लोगों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। हमने सीमाओं पर सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। सर्जिकल स्ट्राइक इसका उदाहरण है। आज विदेश नीति और रक्षा नीति में मतभेद नहीं है।

  • नोटबंदी पर कहा कि देश के ईमानदार लोगों और करदाताओं को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
  • वर्तमान में जो समस्या आ रही है वह सिर्फ कुछ दिनो की है।
  • कुछ दिनों के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।
  • अमित शाह ने कहा कि सरकार के इस फैसले से देश को बहुत लाभ मिलेगा।

यहां कागजों में उलझ कर रह जाती है योजनाः

  • इस दौरान अमित शाह ने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को फायदा नहीं मिल रहा है।
  • दिल्ली से चलकर योजना लखनऊ तक पहुंचती है, लेकिन कागजों में उलझ कर रह जाती है।
  • सरकार जनता के लिए होनी चाहिए, परिवार के लिए नहीं।
  • शाह ने बताया कि भाजपा ने यूपी में हर स्तर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
  • पिछली सरकारों ने यहां लूट मचाई है, भाजपा का फोकस यूपी के विकास पर है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें