भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सूबे के कानपुर जिले में पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा की ‘धम्म चेतना यात्रा’ के समापन समारोह में शिरकत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समापन समारोह का संबोधन भी किया।

मायावती ने धम्म यात्रा का विरोध किया था:

  • भाजपा के अमित शाह शुक्रवार को कानपुर पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने भाजपा की ‘धम्म चेतना यात्रा’ के समापन समारोह में शिरकत की।
  • इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, दिल्ली में मायावती तक आवाज़ पहुंचनी चाहिए।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने धम्म यात्रा का विरोध किया था।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, जिसका आज समापन है।

178 दिन चली धम्म यात्रा:

  • भाजपा ने यूपी के चुनाव के तहत प्रदेश में दलित और पिछड़े लोगों तक पहुँचने के लिए धम्म चेतना यात्रा की शुरुआत की थी।
  • जिसका बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा काफी विरोध किया गया था।
  • भाजपा की धम्म यात्रा करीब 178 दिन चली, जिसमें यह यात्रा पूरे प्रदेश में घूम चुकी है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसी के समापन समारोह में शामिल होने के तहत कानपुर पहुंचे थे।
  • अमित शाह ने कार्यक्रम में रैली का भी संबोधन किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें